Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

प्रशांत मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें, पता चल जाएगा: श्रवण कुमार

पटना । बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कभी मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ा है, वह मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें तो उन्हें जनता के बारे में पता चल जाएगा। छह जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन के सिलसिले में यहां आए जनता दल (यूनाइटेड) के उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि टेलीविज़न और अखबारों में बयान देने से कुछ नहीं होता, प्रशांत किशोर धरातल पर उतरें तो उन्हें सब पता चल जाएगा। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने आए मंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर को जो अनुबंधित करता है, वह उसके लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रशांत ने कांग्रेस का क्या हश्र किया, सभी जानते हैं। जब तक पार्टी की बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में है तब तक उसकी विरासत से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता, बल्कि अब पार्टी और मज़बूत हो रही है। उन्होंने पार्टी छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा के बारे में कहा कि अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से 28 फरवरी को विरासत बचाओ अमन यात्रा शुरू करने जा रहे उपेंद्र किसी भी पार्टी में कभी छह माह तो कभी एक साल तक नहीं टिक सके, ऐसे में वह क्या पार्टी और विरासत बचाएंगे।

 

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें