Breaking
एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है? मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खू... थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया? ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया बेरोजगारी पर क्या बोली आरबीआई, ऐसे सामने रखी पूरी सच्चाई शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर.... विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात... गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान

साजिद खान संग अफेयर की खबरों पर भड़कीं सौंदर्या शर्मा

बिग बॉस 16 का हिस्सा रही सौंदर्या शर्मा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से बाहर आने के बाद जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो सौंदर्या शर्मा की साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। वहीं, सोशल मीडिया पर सौंदर्या और साजिद खान की एक तस्वीर सामने आने के बाद से ही अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं। अब एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ नाम जोड़े जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

28 साल की सौंदर्या शर्मा बिग बॉस में गौतम विग के साथ अपने रिश्ते और ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में रही थीं। वहीं, 52 साल के साजिद खान मंडली के साथ नजर आते थे। हालांकि शो में साजिद और सौंदर्या का भी एक अच्छा बॉन्ड देखने को मिला था। वहीं, अब अफेयर की खबरें सामने आने के बाद सौंदर्या ने इस पर नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर इनपर दुख जताया है।

एक इंटरव्यू के दौरान सौंदर्या शर्मा ने अफेयर की खबरों को झूठा बताया और कहा कि इन खबरों से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इन झूठी खबरों से बहुत निराश हूं। मेरा नाम साजिद खान के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने हमेशा उन्हें एक एक दोस्त, एक मेंटर और बड़े भाई के रूप में देखा है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज के दौर में भी महिलाओं का नाम इस तरह लिंक करके खबरें बना दी जाती हैं। समय आ गया है कि समाज हमें इस छोटी सोच से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं। समाज को इस पर फोकस करने की जरूरत है कि हम क्या हासिल कर रहे हैं।’

वहीं, साजिद खान ने भी सौंदर्या शर्मा के साथ नाम जोड़े जाने पर रिएक्शन दिया और कहा कि इन खबरों से वह भी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि सौंदर्या उनकी छोटी बहन की तरह है और वह इस समय किसी को भी डेट नहीं कर रहे हैं। बता दें कि सौंदर्या शर्मा साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि साजिद की फिल्म के गाने में दिखाई देंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने थैंक गॉड में कैमियो किया था।

 

एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को दी चेतावनी, खुद को किया किनारे, क्या CSK में सब ठीक है?     |     मध्य प्रदेश में ओबीसी और पदोन्नति में आरक्षण जैसे मुद्दे लोकसभा चुनाव से गायब, विधानसभा चुनाव में खूब हुई थी चर्चा     |     थप्पड़ जड़ा, दांत से हाथ काटा, आमिर खान के साथ एक्स वाइफ रीना दत्ता ने ऐसा क्यों किया?     |     ट्रांसफार्मर पर लटका मिला किसान का जला हुआ शव, ग्रामीण बोले-कोई बांध के लटका गया     |     बेरोजगारी पर क्या बोली आरबीआई, ऐसे सामने रखी पूरी सच्चाई     |     शराबी पिता से परेशान होकर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, केरोसिन डाला और फिर….     |     विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त     |     दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |     गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें