ब्रेकिंग
Maskara Ganesh Festival: मराठा राजवंश के इतिहास से जुड़ी है यह अनूठी परंपरा, पितृ पक्ष में होती है ग... Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने चार साल की मासूम को मारा, चेहरे पर नाखून के निशान पड़े

इंदौर में होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने चार साल की मासूम को मारा, चेहरे पर नाखून के निशान पड़े

इंदौर में नर्सरी में पढ़ने वाली चार साल की मासूम होमवर्क नहीं कर पाई तो टीचर ने उसे बुरी तरह पीट दिया। बच्ची के गाल और चेहरे पर हाथ के निशान पड़ गए। बच्ची के चेहरे पर नाखून के निशान भी हैं। बच्ची के पिता ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

घटना खजराना के खिजराबाद स्थित एमजीएन स्कूल की है। इसका पता तब चला जब दोपहर में मासूम अलमीरा खान की छुट्‌टी हुई। वह इसी स्कूल की कक्षा 2 पढ़ने वाले उसके भाई आहिल के साथ घर पहुंची। बच्ची को रोते हुए और चेहरे पर निशान देखे तो मां ने कारण पूछा। बच्ची ने होमवर्क नहीं करने के कारण टीचर मेहरुन्निसा खान द्वारा पिटाई की बात कही।

पिता ने कहा, एक माह पहले भी इसी टीचर ने पीटा था

अलमीरा और बेटे आहिल को लेकर उनकी मां एमजीएन स्कूल पहुंचीं, तो स्कूल प्रबंधन की ओर से ठीक से बात नहीं की गई। पुलिस से शिकायत की बात कही तो माफी मांगने लगे। इसके बाद मां ने बच्ची के पिता तस्लील खान को जानकारी दी। तस्लील ने बच्ची का मेडिकल कराने के बाद खजराना थाने शिकायत में कर दी। तस्लील ने बताया कि इसी टीचर ने एक माह पहले भी बच्ची को पीटा था।

Related Articles

Back to top button