ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
विदेश

श्रीलंका में फेमस भारतीय हाथी की मौत पर श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे ने जताया शोक

एशिया में सबसे विशाल माने जाने वाले 69 साल के फेमस भारतीय हाथी की सोमवार को मृत्यु हो जाने पर श्रीलंका  में शोक है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने निर्देश दिया है कि हाथी के शव को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाए और इसे राष्ट्रीय संपत्ति के तौर पर नामित किया जाए। भारत के मैसूर में पैदा हुआ नादुंगमुवे राजा नामक ये हाथी लगातार 11 साल से हर साल अगस्त में कैंडी में प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर के वार्षिक उत्सव में भगवान बुद्ध के दांत के अवशेष के मुख्य बक्से को ले जाता था।

हाथी की मृत्यु देश के गंपाहा जिले में हुई। राष्ट्रपति राजपक्षे ने हाथी राजा की मृत्यु पर शोक जताया है। राजपक्षे ने ट्वीट कर कहा कि आपने टेंपल ऑफ टूथ के अवशेष वाले बक्से को ले जाने के अपने सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय और विदेशी जनता दोनों का दिल जीता। आपने पवित्र बक्से की यात्रा से पुण्य कमाया है। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

राजा को एशिया का सबसे बड़ा हाथी माना जाता था। हाथी के मालिक डॉ हर्ष धर्मविजय ने कहा कि हाथी के अंतिम संस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी। हाथी 10।5 फुट लंबा था। राष्ट्रपति राजपक्षे के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने निर्देश दिया है कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हाथी के शरीर को संरक्षित किया जाए और इसे राष्ट्रीय संपत्ति का नाम दिया जाए। मैसूर के महाराज ने अपने एक रिश्तेदार की लंबी बीमारी का इलाज करने के लिए यहां पास में एक स्थानीय भिक्षु को उपहार में हाथी के दो बच्चे दिए थे और राजा उन्हीं में से एक था। श्रीलंका को उपहार में दिए गए दूसरे हाथी के बच्चे नवम राजा की 2011 में मृत्यु हो गई थी। नवम राजा कोलंबो में गंगारामया मंदिर के जुलूस में पवित्र अवशेष ले जाया करता था।

Related Articles

Back to top button