ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
देश

फीचर फोन यूजर्स भी कर सकते हैं डिजिटल पेमेंट, RBI गवर्नर ने लॉन्च किया UPI123 Pay, ऐसे करेगा काम

यूजर इसमें बिना इंटरनेट के फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकता है. पेमेंट के चार कैटेगरी हैं. आप IVRS, ऐप, साउंड बेस्ड और मिस्डकॉल के जरिए पेमेंट्स कर सकते हैं.

अगर आपको इंटरनेट चलाना नहीं आता. इसलिए आप स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन का इस्तेमाल (feature phone users) करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आप अब अपने फीचर फोन से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मंगलवार को फीचर फोन के लिए UPI प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया. यूपीआई (Unified Payments Interface) बेस्ड इस प्लेटफॉर्म का नाम UPI123 pay है. इसमें यूपीआई के सभी फीचर्स मौजूद होंगे. बता दें, यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिये डिजिटल पेमेंट की सुविधा एनपीसीआई (NPCI) उपलब्ध कराती है.

पेमेंट के चार कैटेगरी हैंखबर के मुताबिक, यूजर इसमें बिना इंटरनेट के फीचर फोन के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकता है. पेमेंट के चार कैटेगरी हैं. आप IVRS, ऐप, साउंड बेस्ड और मिस्डकॉल के जरिए पेAमेंट्स कर सकते हैं. बता दें, पिछले 4 साल में डिजिटल ट्रांजैक्शन में 5 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. डिजिटल पमेंट से जुड़ी शिकयतों के लिए 24X7 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है. डिजीसाथी (DigiSaathi) हेल्पलाइन की शुरुआत डिजिटल पेमेंट्स की शिकायतों के निपटारे के लिए किया गया है.

40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए नया ऑप्शनआरबीआई ने करीब 40 करोड़ फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल पेमेंट के लिए एक ऑप्शन (UPI123 pay) तैयार किया है. एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) इस प्लेटफॉर्म को पेश करने के लिए काफी समय से काम कर रहा था. इस मौके पर केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसे यूजर्स दोस्तों और परिवार को पेमेंट शुरू कर सकते हैं, यूटीलिटी बिलों का भुगतान कर सकते हैं, अपने वाहनों के फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं, मोबाइल बिलों का भुगतान कर सकते हैं.

हेल्पलाइन करेगा मददहेल्पलाइन वेबसाइट और चैटबॉट के माध्यम से यूजर्स को डिजिटल पेमेंट पर जरूरी जानकारी मिल सकेगीं. यूजर्स पेमेंट और शिकायतों पर अपने जवाब जानने के लिए www.digisaathi.info पर जा सकते हैं या 14431 और 1800 891 3333 पर कॉल कर सकते हैं. डिजिटल ट्रांजैक्शन में UPI देश की सबसे बड़ी डिजिटल भुगतान प्रणाली है.

Related Articles

Back to top button