ब्रेकिंग
हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार... Liquor Smuggling: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झाड़ियों से 500 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, दो अरेस्ट Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद IMD Alert: दिल्ली में आज बारिश, MP-राजस्थान में हीटवेव; कैसा रहेगा पहाड़ी राज्यों का मौसम?
धार्मिक

सुबह करें ये खास काम किस्मत देगी साथ  

अगर दिन की शुरुआत शुभ हो तो पूरा दिन अच्छा रहता है। इसीलिए सुबह को शुभ बनाने के लिए कुछ खास काम ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें करते रहने से किस्मत का साथ मिल सकता है। काफी लोग दिनभर और देर रात तक कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन मनचाहा लाभ प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस संबंध में ज्योतिष की मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं, वे आसानी से सफल नहीं हो पाते हैं, उन्हें ग्रहों का साथ नहीं मिलता है और वे दुखी रहते हैं। ग्रहों के दोष दूर करने और किस्मत का साथ पाने के लिए यहां जानिए 7 ऐसे शुभ काम जो सुबह-सुबह करना चाहिए…
पहला काम-सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। ब्रह्म मुहूर्त यानी सूर्योदय से ठीक पहले। अगर ये संभव ना हो तो ज्यादा से ज्यादा 6-7 बजे तक जरूर उठ जाना चाहिए। इससे धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य को भी फायदा मिलता है।
दूसरा काम-सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना चाहिए। हाथों को देखते समय यह मंत्र बोलना चाहिए- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमूले सरस्वती, करमध्ये तू गोविंद प्रभाते कर दर्शनं। इस मंत्र से लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
तीसरा काम-पलंग से पैर नीचे रखते समय भूमि माता से क्षमा मांगें। भूमि भी देवी हैं, इन्हें पैर लगने से हमें दोष लगता है। इस दोष को दूर करने के लिए धरती माता से क्षमा मांगनी चाहिए।
चौथा काम- स्नान करते समय सभी तीर्थों का और सभी पवित्र नदियों के नामों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने पर सभी तीर्थों में स्नान का पुण्य मिलता है।
पांचवां काम- स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर सूर्य को तांबे के लोटे से चल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप कम से कम 11 बार करें।
छठा काम- घर के मंदिर में पूजा करें। तुलसी को जल चढ़ाएं। अगर संभव हो सके तो गाय को घास या रोटी खिलाएं।
सातवां काम- घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता का आर्शीवाद अवश्य लें। माता-पिता का आदर करने वाले लोगों को सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।

Related Articles

Back to top button