ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
देश

रूस को एक और झटका देने के लिए बाइडन ने तैयार की रणनीति, ‘कंगाल’ हो जाएगी पुतिन सरकार !

रूस के खिलाफ एक बार फिर से अमेरिका रणनीति तैयार कर रहा है. इस बार राष्ट्रपति जो बाइडन ने ऐसी प्लानिंग की है रूस कंगाली की राह पर आ जाएगा. यूक्रेन का साथ निभा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी. यानी इसके बाद व्लादिमीर पुतिन की सरकार अमेरिका के सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाएगी.

वाशिंगटन: अमेरिका ने रूस के खिलाफ (Ukraine Russia War Updates)  ऐसी रणनीति तैयार की है, जिसे जानकर आप भी हैरत में आ जाएंगे. इस रणनीति के तहत पुतिन सरकार कंगाली की राह पर जरूर पहुंच जाएगी. यूक्रेन का साथ निभा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने तय कर लिया है कि वह इस युद्द में रूस को सभी स्तरों पर करारा जबाव देंगे, ताकी वह फिर से खड़ा होने की हिम्म्मत भी नहीं जुटा पाए. हालांकि, इससे  पहले भी अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को कई बार धमकियां दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. इस बार अमेरिका ने फैसला किया है कि वह रूस को आर्थिक स्तर पर कंगाल कर देगा. यही वजह है कि जल्द ही रूसी तेल के आयात पर अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है.

यूक्रेन पर कसेगा शिकंजा

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के जवाब में रूसी अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसने के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है.  सूत्रों ने यह जानकारी दी है. रूसी हमले के मद्देनजर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से कई बार रूसी आयात में कटौती का अनुरोध किया है, जिसके बाद अमेरिका यह कदम उठाने की तैयारी कर रहा है.

इस दिन लग सकता है रूसी  तेल के आयात पर प्रतिबंध

रूस के वित्तीय क्षेत्रों पर कई कड़े प्रतिबंध लगाने के बावजूद ऊर्जा निर्यात के जरिए रूस के पास नकदी का प्रवाह जारी है. सूत्रों ने बताया कि बाइडन मंगलवार को ही रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने संबंधी घोषणा कर सकते हैं.  उल्लेखनीय है कि यूरोपीय देश काफी हद तक ऊर्जा आपूर्ति के लिए रूस पर निर्भर हैं.  यूरोप अपनी खपत की करीब एक-तिहाई प्राकृतिक गैस रूस से लेता है.

Related Articles

Back to top button