ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
मध्यप्रदेश

सतपुड़ा रिजर्व में चार शावकों के साथ विचरती दिखी बाघिन, जंगल सफारी में हुए दीदार

इटारसी    टाइगर स्टेट का दर्जा हासिल कर चुके मप्र के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में तेजी से बाघों का कुनबा बढ़ रहा है। एसटीआर की चूरना रेंज में एक वयस्‍क बाघिन अपने चार शावकों के साथ यहां आए सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान नजर आई। बाघिन के परिवार का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि सैलानियों के साथ मौजूद एसटीआर कर्मचारियों ने यह रोमांचक वीडियो बनाया है।

बाघों के संरक्षण पर करोड़ों रूपये के खर्च और एसटीआर के गांव विस्थापित करने के बाद अब तेजी से यहां बाघों की संख्या बढ़ रही है। अधिकारियों के अनुसार एक बाघिन अपने चार शावकों के साथ नजर आई है। ये शावक दो साल की आयु पूरी कर चुके हैं और फिलहाल शिकार करना सीख रहे हैं। जल्द ही ये अपना नया इलाका बनाकर अपनी मां का साथ छोड़ देंगे। रविवार को मढ़ई से चूरना घूमने आए सैलानियों के दल को बाघिन का पूरा परिवार देखने को मिला। यह नजारा देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। चूरना रेंजर विनोद वर्मा ने बताया कि अमूमन बाघ के शावक दो-ढाई साल अपनी मां के साथ रहने के बाद अलग हो जाते हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं रहता।

सीएम शिवराज भी कर चुके दीदार

उल्लेखनीय है कि अपने परिवार के साथ बोरी-चूरना घूमने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान के परिवार को भी बाघिन का यह परिवार नजर आया था। सीएम ने यह वीडियो पोस्ट कर मप्र में बाघ संरक्षण पर खुशी जाहिर की थी। अधिकारियों के अनुसार पचमढ़ी के धूपगढ़ रोड पर भी कुछ सैलानियों को बाघ दिख चुका है। अधिकारी बताते हैं कि एक वयस्‍क बाघ लगातार शिकार की तलाश में रोजाना अपनी टेरेटरी में 20-22 किमी. तक जा सकता है। बाघिन के परिवार को लगातार गश्त पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी देखते रहते हैं। बाघिन के शावक जंगल में अपनी मां के साथ ही रह रहे हैं। जब वे शिकार करना सीख जाएंगे तो अपना इलाका बदल लेंगे।

Related Articles

Back to top button