ब्रेकिंग
जनरेश्वर मिश्र पार्क, लखनऊ स्थित “जुरासिक पार्क” या डायनासोर पार्क को लेकर गंभीर सवाल ? Hyderabad Fire Tragedy: हैदराबाद फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, बेसमेंट में जिंदा जले 5 लोग, 22 घंटे बाद... अकील अख्तर ने थामा पतंग का साथ! झारखंड में AIMIM का बड़ा दांव, पाकुड़ की राजनीति में मचेगी हलचल मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामला: कोर्ट ने आरोपी इमरान को भेजा जेल, 14 दिन की जुडिशियल रिमांड पर फैसला Singrauli Mine Collapse: सिंगरौली में बड़ा हादसा, मिट्टी की खदान धंसने से 3 लोगों की मौत, 2 की हालत ... MBMC Election Results 2026: मीरा भयंदर में बीजेपी का दबदबा, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विपक्षी एकजु... Suicide Case: पिता ने टोकना तो नाराज हुआ बेटा, ऑटो के अंदर फंदा लगाकर दी जान; परिजनों का रो-रोकर बुर... Gwalior Crime: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगने वाली दुल्हन समेत 7... ईरान: आयतुल्ला खामेनेई का बड़ा फैसला, बेटे मसूद को बनाया सुप्रीम लीडर दफ्तर का प्रमुख; जानें वजह Natural Pest Control: चींटी, कॉकरोच और मच्छरों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय, नोट करें ये नेचुरल टिप...
मध्यप्रदेश

सिगरेट का धुआं उड़ा था तो गुंडागर्दी पर उतरी थी लड़की वीडियो बना तो बच गया फरियाद छेड़छाड़ का लगा रही थी आरोप आदतन अपराधी लड़कियों पर प्रकरण दर्ज

सिगरेट का धुआं उड़ा था तो गुंडागर्दी पर उतरी थी लड़की वीडियो बना तो बच गया फरियाद छेड़छाड़ का लगा रही थी आरोप आदतन अपराधी लड़कियों पर प्रकरण दर्ज

वुमन्स डे पर तीन सहेलियां अपने दोस्त के साथ चाय पीने गईं तो सिगरेट का धुंआ देखकर युवक पर चाकू निकाल दिया। विवाद बढ़ा तो एक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में अपने दो अन्य साथियों से भी युवक की पिटाई करा दी। युवक थाने पर पहुंचता इसके पहले ही चारों लड़कियां थाने पहुंची और छेड़छाड़ की शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो लड़कियों पर ही केस दर्ज कर लिया।

घटना मंगलवार की है। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर मंगलवार शाम चार लड़कियों और उनके दो साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। वे चाकू से हमला कर फरार हो गए। एक लड़की इस दौरान खुलेआम चाकू लहराते नजर आई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़कियों पर केस दर्ज किया है।

TI अजय वर्मा के मुताबिक लाला का बगीचे में रहने वाले संदीप पुत्र मुकेश भेगट ने बताया कि वह हाउस कीपिंग का काम करता है। मंगलवार शाम वह नेहरू नगर की गली नंबर 9 में चाय पीने गया था। यहां वह दुकान के बाहर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुआं वहा बैठी चार लड़कियों पर चला गया।

इस बात को लेकर चारों विवाद करने लगीं। इस दौरान एक लड़की ने चाकू निकाला और संदीप को डराने लगे। इसके बाद वहां लड़कियों के दो दोस्त भी पहुंच गए। उन्होंने भी दुकान पर बैठे युवक से मारपीट की। इसके बाद एक लड़की ने चाकू निकालकर संदीप के पैर पर दो चाकू मारे। जिसमें उसके पैर पर ज्यादा चोट आई। घटना के बाद बाद में चारों लड़कियां वहां से भाग गईं। संदीप को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

विवाद करती रहती हैं लड़कियां
पुलिस के मुताबिक जिन लड़कियों ने संदीप पर हमला किया। वह पहले थाने पहुंची और यहां संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जांच की तो मामला उल्टा निकला। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां इलाके में मारपीट ओर अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं। पुलिस ने इस मामले में अधिकारियों से चर्चा कर संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button