ब्रेकिंग
विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ... छतरपुर में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा: फर्जी पहचान-पत्र बनाकर कराई रजिस्ट्री, तत्कालीन सरपंच व सच... सीधी में आबकारी टीम का अजब कारनामा: ग्रामीणों के विरोध पर बोले— 'जब उमा भारती नहीं रोक सकीं शराब तो ... MP के 'दशरथ मांझी': पत्नी के अपमान पर 71 साल के अजब सिंह आदिवासी ने 7 साल की मेहनत से खोद दिया कुआं भोपाल में ब्लिंकिट से बुक करें 10 किलो का LPG सिलेंडर, 4 घंटे में होगी होम डिलीवरी; जानें रेट्स और न... दतिया उपचुनाव में जीत के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को पत्र: '8 अहम मुद्दों पर श्वेत पत्र जारी ...
देश

पुंछ से रावलकोट बस सेवा निलंबित, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के 42 निवासी फंसे

जम्मूः पुंछ और रावलकोट के बीच नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली साप्ताहिक बस सोमवार को निलंबित कर दी गई। ऐसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ओर से सेवा बंद करने के परोक्ष निर्णय के बाद किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की ओर से बस को सीमापार करने देने के अनुरोध पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अधिकारियों द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर बससेवा निलंबित कर दी गई। अधिकारी ने कहा, ‘‘नियंत्रण रेखा के पार चलने वाली बससेवा निलंबित कर दी गई है। हमने पीओके के अधिकारियों को आज बससेवा के लिए एक संदेश भेजा था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।”
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फंसे पीओके के 42 निवासियों में से 27 के परमिट की अवधि समाप्त हो गई है।श्रीनगर..मुजफ्फराबाद मार्ग पर नियंत्रण रेखा पार बससेवा अप्रैल 2005 में और पुंछ..रावलकोट रोड पर बस सेवा जून 2006 में शुरू की गई थी जिससे कि जम्मू कश्मीर और पीओके के बंटे परिवारों के बीच यात्रा और व्यापार में सुगमता हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button