ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
विदेश

मलेशिया में जाकिर नाइक की ‘बोलती बंद’, धार्मिक भाषण देने पर लगा बैन

मलेशिया के 7 राज्यों ने विवादास्पद इस्लामिक धर्मप्रचारक डॉ जाकिर नाइक पर कार्रवाई करते हुए उसकी’बोलती बंद कर दी है। जाकिर नाइक के किसी भी धार्मिक भाषण या सार्वजनिक सभा में भाग लेने पर रोक लगा दी है। जाकिर नाइक पर मलेशिया के मेलाका, जोहोर, सेलांगोर, पेनांग, केदाह, पर्लिस और सारावाक राज्यों ने कार्रवाई की है। इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जाकिर नाइक पर बैन लगाया है। वहीं उससे बुकीत अमन पुलिस स्टेशन पर पूछताछ की। यहां जाकिर के साथ 10 घंटे तक पूछताछ की गई और उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

बता दें कि मलेशियाई पुलिस नाइक के मलेशिया के अल्पसंख्यकों के खिलाफ दिए बयान की जांच कर रही है। यह दूसरी बार है जब मलेशियाई अधिकारियों ने जाकिर नाइक को हिंदुओं एवं चीनियों के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी करने के मामले में तलब किया है। तलब करने से कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने जाकिर नाइक को चेताया था कि उसे मलेशिया में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की इजाजत नहीं है। जानकारी के मुताबिक नाइक को रॉयल मलेशिया पुलिस मुख्यालय, बुकित अमन में बुलाया गया है,  यहां उसका बयान दर्ज किया जाना है।

गौरतलब है कि भारतीय अधिकारी भी 2016 से ही अपने भाषणों से चरमपंथ भड़काने के मामलों में नाइक की तलाश में जुटे हैं। बता दें कि नाइक मुस्लिम बहुल मलेशिया का स्थायी निवासी है। नाइक पर मलेशियाई हिंदुओं एवं मलेशियाई चीनियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है जिसके बाद से उसे भारत वापस भेजे जाने की आवाजें उठने लगी हैं। बता दें कि मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद तीन दिन पहले ये बयान दे चुके हैं कि अगर यह साबित हो गया कि नाइक की गतिविधियां मलेशिया के लिए नुकसानदेह हैं तो उसका स्थायी निवासी (परमानेंट रेज़िडेंट) दर्जा वापस लिया जा सकता है।

इससे पहले पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में नाइक ने दावा किया था कि उसने तो मलेशिया की इस बात के लिए तारीफ की थी कि वो किस तरह ‘हिन्दू अल्पसंख्यकों’ के साथ व्यवहार करता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है। मलेशिया में नाइक की जमकर आलोचना हो रही है। मलेशिया के अल्पसंख्यकों के लिए दिए उसके कथित बयान के बाद देश भर में उसके ख़िलाफ़ 115 पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button