ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

होली के रंग में भंग डालने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, पटना प्रशासन ने कर रखी है पूरी तैयारी

Patna News: पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में होली के दौरान शराब पीकर कोई हुड़दंग ना करे व बाइकर्स सड़कों पर मनमानी न करें, इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. होली के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम के संबंध में जानकारी देते हुए पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि होली में सुरक्षा और शराब माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर धावा दल का गठन किया गया है. यह धावा दल लगातार पटना के अलग-अलग इलाकों में होटल और संदिग्ध स्थलों की चेकिंग में लगा रहेगा. दूसरी ओर एंटी लीक्वर टास्क फोर्स की 12 टुकड़ियां लगातार शराब माफियाओं और शराबियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई करेगी.

ड्रोन की मदद से रखी जा रही है नजर

पटना एसएसपी ने बताया कि लगातार पटना के कई इलाकों में श्वान दस्ता के साथ टीम संदिग्ध स्थलों की जांच में जुटी हुई है. ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. जिन इलाकों में मालवाहक वाहनों के रुकने और उसके लोड होने की प्रक्रिया होती है, उन इलाकों में श्वान दस्ते के साथ टीम लगातार अपनी नजर बनाए हुए है. ड्रोन की मदद से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए होली के पहले ही इस अभियान को चलाने का दिशा निर्देश दिया गया है. इससे पूर्व दियारा इलाके में ड्रोन के जरिए कई हजार लीटर अवैध शराब की खेप बरामद कर, उसे नष्ट करने का कार्य किया गया है.

क्विक रिस्पॉन्स टीम है तैनात

पटना एसएसपी ने बताया कि होली पर्व के दौरान तेज रफ्तार में सड़कों पर चलने वाले बाइकर्स पर नकेल कसने के लिए हाल के दिनों में एक बैठक की जाएगी. इस बैठक के दौरान सभी संदिग्ध स्थलों को चिन्हित कर उन स्थलों पर मुकम्मल पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

अटल पथ और एम्स-दीघा रोड में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ने वाले बाईकर्स पर नकेल कसने के लिए क्यूआरटी टीम तैनात की जाएगी. इस वर्ष होलिका दहन और शब-ए-बरात एक ही दिन हो रहा है, इसको लेकर पटना पुलिस पूरी तरह से सतर्क है. आम लोगों को इस पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो, इसको लेकर पटना पुलिस की टीम ने होली से पहले ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button