ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
देश

अब रेलवे स्टेशन पर पैन और आधार कार्ड बनवाने के साथ और भी कई सुविधाओं का मिलेगा फायदा, पढ़े डिटेल्स

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के दो स्टेशनों में की है.RailWire Saathi Kiosks को दो स्टेशन वाराणसी सिटी और प्रयागराज रामबाग में लगाया गया है.

आजकल पैन कार्ड और आधार कार्ड हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. बिना पैन कार्ड और आधार कार्ड के हम कोई भी जरूरी काम काम नहीं कर सकते हैं. आधार कार्ड को सरकार द्वारा निर्मित संस्था UIDAI जारी करती है. वहीं पैन कार्ड को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है. दोनों कार्ड की बढ़ती उपयोगिता के कारण भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए एक खास सुविधा लेकर आया है. अब आप रेलवे स्टेशन पर पैन कार्ड और आधार कार्ड बनवा सकते हैं. इसके साथ ही आप कई और तरह की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए रेलवे ने एक कॉमन सेंटर बनाने शुरू कर दिया है.

इस सुविधाओं को उठा सकते हैं लाभभारतीय रेल ने RailWire Saathi Kiosks के साथ मिलकर इस खास सुविधा की शुरुआत की है. इस सेंटर पर लोगों को पैन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ बिजली बिल रिचार्ज, वोटर कार्ड बनवाने की सुविधा, बैंकिंग की सुविधा, फ्लाइट टिकट, बस टिकट, फोन रिचार्ज और बिजली के बिल का भुगतान आदि जैसी कई सुविधाएं अप यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर मिलेगी.

इस स्टेशन पर शुरू की गई सुविधाआपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने इस सुविधा की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में देश के दो स्टेशनों में की है.RailWire Saathi Kiosks को दो स्टेशन वाराणसी सिटी और प्रयागराज रामबाग ले लगाया गया है. इन दोनों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए  RailWire Saathi Kiosks के सेंटर बनाए गए है.

रेलवे का प्लान है कि दूसरे चरण में गोरखपुर के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन और कई अन्य स्टेशनों में यह सुविधा शुरू की जाए. आपको बता दें कि रेलवे ने आगे इस योजना को देश के 200 स्टेशनों में शुरू करने का प्लान बनाया है. इसमें पूर्वोत्तर सीमांत के 20 स्टेशन, 44 दक्षिण मध्य रेलवे के स्टेशन और  13 पूर्व मध्य रेलवे स्टेशन शामिल है. अब तक RailWire की मदद से देश के 6000 रेलवे स्टेशनों में वाई-फाई की सुविधा शुरू की गई है.

Related Articles

Back to top button