ब्रेकिंग
शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें...
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में काल के रूप में आ रहा था डंपर, लेकिन महिला शिक्षक को छूकर मौत निकल गई

टीकमगढ़।   एक कहावत कही जाती है कि जा को राखे साईयां, मार सके न कोय। यही कहावट टीकमगढ़ के अस्पताल चौराहे पर देखने को मिली। जब चौराहे पर एक डंपर ने पीछे से महिला शिक्षक की स्कूटर को टक्कर मार दी और महिला शिक्षक स्कूटर सहित डंपर के नीचे भी चली गई। हालांकि इस दौरान डंपर ड्रायवर ने ब्रेक भी लगा दिए। महिला शिक्षक कुछ ही सैकेंडों में डंपर के नीचे से उठकर बाहर निकली। हालांकि पुलिस ने डंपर ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन यह पूरी घटना सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई और शहर में वायरल भी हो गई। सभी जगह पर महिला शिक्षक के एक्सीडेंट को लेकर ही चर्चा चल रही थी।

इस तरह हुई घटना

निधि मिश्रा एक स्कूल में शिक्षक हैं। स्कूल में परीक्षा कराने के बाद निधि मिश्रा अपने स्कूटर से घर जा रही थी। जब वे अस्पताल चौराहे से मुड़ ही रही थी कि पीछे से डंपर आया। डंपर ने निधि मिश्रा की स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद निधि स्कूटर सहित गिर गई। इस दौरान डंपर और आगे बढ़ गया। निधि मिश्रा तो डंपर के अगले पहिए के पास नीचे ही चली गई। लेकिन इस दौरान घटना को देख रहे लोगों ने शोर करके डंपर को रोका। जैसे ही डंपर रुका, वैसे ही निधि मिश्रा उसके नीचे से निकलकर बाहर आ गई। यानि मौत उनके पास से कुछ ही दूरी से निकल गई।

यह बताया महिला के पति ने

शिक्षक निधि मिश्रा के पति राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पत्नी सरकारी शिक्षक हैं। वह जब परीक्षा कराकर अपनी स्कूटी से घर जा रही थी तभी अस्पताल चौराहे पर पीछे से आ रहे डम्फर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत गिर गई और डम्फर के नीचे आ गई। हालांकि गनीमत यह रही कि डपंर चालक ने ब्रेक लगा दिया लेकिन तब तक निधि मिश्रा डंपर के नीचे टायर तक पहुंच गई थी। सिर्फ 2 इंच की दूरी से वह टायर के नीचे आने से बच गई। उक्त घटना पर कोतवाली पुलिस ने डंपर को जप्त कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है। साथ ही डंपर को जप्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button