ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु...
विदेश

मूसलाधार बारिश के कारण 2 इमारत ढही, 5 लाेगाें की मौत

अबुजाः नाइजीरिया के जिगावा में दो अलग-अलग स्थानों पर 2 आवासीय इमारतों के ढह जाने की घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्थानीय सरकार के प्रमुख सालिसु गरबा-कुबायो ने कहा राज्य के किरिकासम्मा इलाके में ये दोनों हादसे कई दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के बाद हुए।

गरबा-कुबायो ने कहा कि एक परिवार के 3 लोगों की मौत तब हुई जब कुराडुगे में अचानक उनका घर ढह गया, जबकि इसी क्षेत्र के मदाची गांव में उनके घर ढहने से दो अन्य लोगों (एक व्यक्ति और उसकी पत्नी) की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के बाद, किरिकासम्मा में 30 से अधिक गांवों में बाढ़ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से कम से कम 330 घर नष्ट हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button