ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
खेल

भारत ने तीन दिन तक चले मैच में की प्रैक्टिस, इन खिलाड़ियों ने दिखाई फॉर्म

एंटिगा : भारत और वेस्टइंडीज-ए क्रिकेट टीमों के बीच यहां के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच बेनतीजा समाप्त हो गया। भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेतेश्वर पुजारा (100) रिटायर्ड हर्ट और रोहित शर्मा (68) की बेहतरीन पारियों की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 297 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैरेबियाई टीम को 181 रनों पर ढेर कर दिया था। भारत की ओर से इशांत शर्मा, उमेश यादव और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाकर 200 रनों की बढ़त बना ली थी। तीसरे दिन सोमवार को भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे ने 54 और हनुमा विहारी ने 64 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने 78 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। वेस्टइंडीज-ए की ओर से अकीम फ्रेजर ने दो विकेट लिए। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 47 रनों के कुल योग पर मेजबान टीम के तीन विकेट झटक लिए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

इस मैच की खास बात यह रही कि 22 अगस्त से वेस्टइंडीज के साथ होने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों को अभ्यास का भरपूर मौका मिला। पुजारा ने शतक लगाकर अपने फार्म में होने का एलान किया तो रहाणे और विहारी ने अर्धशतकों की मदद से भारतीय मध्यक्रम के मजबूत रहने का भरोसा जताया। भारत को 22 से 26 अगस्त तक एंटिगा में पहला टेस्ट मैच खेलना है। यह दोनों टीमों का विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत पहला मुकाबला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button