ब्रेकिंग
अंबाला में इंसानियत शर्मसार: 13 वर्षीय मूक-बधिर बच्ची से घर में घुसकर पड़ोसी ने की छेड़खानी, आरोपी ग... यमुनानगर में अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान: जगाधरी मंडी में प्रदर्शन के बाद दी... पंचकूला: कंस्ट्रक्शन कंपनी की अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ₹3.16 करोड़ की साइबर ठगी, साइबर थाना सेक्ट... हरियाणा में टली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, हड़ताल... सोनीपत में सनसनीखेज खुलासा: असम से खरीदकर लाई गई नाबालिग की मौत पर गड्ढे में दबाया शव, आरोपी महिला ग... सीएम नायब सैनी का बड़ा कदम: सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना और किसानों के खातों में डीबीटी से ट्र... हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 13 अगस्त तक हड़ताल के ऐलान के बीच मंत्री अनिल विज के साथ आपात बैठक ... अम्बाला छावनी की फ्री-होल्ड संपत्ति नीति पर मंत्री अनिल विज के कड़े तेवर, 13 अगस्त की कैबिनेट से पूर... कुरुक्षेत्र में सवा 3 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का खुलासा: गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाले 4 नकाबपोश बद... हरियाणा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मिलावटखोरी रोकने के लिए सैंपलिंग और जांच में ल...
खेल

लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से खेलेंगे वुड 

लंदन । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अनुबंध को कंप्‍यूटर गेम की तरह बताया है। वुड को आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स ने साढ़े 7 करोड़ रुपये में खरीदा है। वुड के अनुसार  अनुबंध मिलना ‘फुटबॉल मैनेजर’ जैसा कंप्यूटर गेम खेलने की तरह है जो वास्तविक नहीं होता है। वुड ने कहा कि जब बोली लगी तो उनकी पत्‍नी सारा ने पूछा कि यह पाउंड में कितनी राशि होगी। साथ ही मजाकिया लहजे में कहा कि मुझे सभी खाते फ्रीज करने पड़ सकते हैं, जिससे की यह राशि गायब नहीं हो जाए। उन्होंने कहा पर हम खुश थे। यह काफी अजीब अनुभव था। यह कंप्यूटर गेम की तरह लगता है। यह वास्तविक नहीं लगता, जैसे फुटबॉल मैनेजर में ट्रांसफर होते हैं पर जब अनुबंध मिलता है तो यह काफी वास्तविक भी होता है।
वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 3 टेस्ट की सीरीज के लिए जगह नहीं दिये जाने पर वुड हैरान हैं। वुड ने कहा कि वे इन दोनों को बाहर किए जाने के बारे में जानकर ‘हैरान’ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की थी। इन दोनों का दौरे पर नहीं होना एक अजीब सा अनुभवी होगा।

Related Articles

Back to top button