ब्रेकिंग
Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ... Dongargarh Double Murder: राजनांदगांव में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पता... Bastar Dussehra 2026: बस्तर दशहरे की अनूठी परंपरा, दंतेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना के साथ जलाई गई अख... Hazaribagh Fire News: बड़ा बाजार के मोटरसाइकिल शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों के वाहन जलकर खाक
देश

सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी

नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति  की बैठक करीब चार घंटे तक चली।  सूत्रों का कहना है कि इस मैराथन बैठक के बाद फैसला किया गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थीं। वहीं असंतुष्ट धड़े जी-23 के नेता गुलाम नबी आजाद आदि भी बैठक में पहुंचे थे। सोनिया गांधी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी ने भरोसा जताया है। उनसे संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। नेतृत्व के प्रति भरोसा जताते हुए प्रस्ताव पारित किया गया है और संगठनात्मक बदलावों को आगे ले जाने का निर्णय़ लिया गया। सूत्रों की ओर से यह भी कहा गया है कि कांग्रेस दोबारा से चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसकी तारीखों को लेकर जल्द निर्णय़ किया जाएगा। कांग्रेस का आखिरी चिंतन शिविर 2013 में जयपुर में आयोजित किया गया था।
केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस की बैठक चुनाव नतीजों को लेकर हुई। वरिष्ठ नेताओं ने परिणामों पर गंभीरता से विचार किया। बैठक में सोनिया गांधी के नेतृत्व पर फिर से भरोसा जताया गया। वरिष्ठ नेताओं के साथ संसद का सत्र खत्म होने के बाद चिंतन शिविर होगा। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सभी नेताओं ने विचार रखे। कमियों पर खुलकर चर्चा हुई। कार्यसमिति ने नतीजों को कांग्रेस के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। पंजाब में सत्ता विरोधी लहर का पार्टी सामना नही कर सकी। कांग्रेस विधानसभा चुनाव के जनमत को स्वीकार करती है। पार्टी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी। सोनिया गांधी से अनुरोध किया गया कि वह पार्टी का नेतृत्व मजबूती से करें। संगठन की कमजोरियों को दूर करें। कांग्रेस भविष्य की नीतियों को लेकर चिंतन शिविर बुलाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह आदि ने अपने सुझाव दिए। चिंतन का निचोड़ यह है कि हर सदस्य ने सोनिया गांधी के नेतृत्व पर विश्वास जताया और कहा कि जब तक चुनाव नहीं होता आप ही दल का नेतृत्व करें। हर इंचार्ज ने अपनी रिपोर्ट सौंपी कि आखिर पार्टी क्यों हारी। क्या करने की जरूरत है। कांग्रेस का हर नेता और कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व करें। इस बैठक में करीब 50 नेताओं ने हिस्सा लिया। यह उन पांच राज्यों में कांग्रेस के सांसदों और विधायकों की संख्या से ज्यादा है, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद एएनआई से कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हमारा नेतृत्व करेंगी और भावी कदम उठाएंगे। हम सभी का उनके नेतृत्व पर भरोसा है। कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बैठक के बाद एएनआई से कहा, सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष के तौर पर काम करती रहेंगी। बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव पर व्यापक चिंतन मनन हुआ। हमने चर्चा की है कि कैसे चीजों को लेकर आगे बढ़ा जाए और कैसे भविष्य के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां की जाएं।

Related Articles

Back to top button