ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

यूूपी विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को तलाशने प्रियंका गांधी करेंगी बैठक

उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार पर मंथन करने के लिए आज पार्टी की यूपी प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक मीटिंग बुलाई है। इसमें उन कारणों पर विचार विमर्श किया जाएगा जिसकी वजह से मेहनत करने के बाद भी पार्टी की इतनी बुरी हार हुई है। इस बैठक में प्रदेश में पार्टी के वरिष्‍ठ नेता हिस्‍सा लेंगे। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने इस चुनावी समर के दौरान सबसे अधिक रैलियां, रोड़ शो किए थे। इसके बाद में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ का नंबर था।

माना जा रहा है कि इस बैठक में कुछ बड़ी बातें सामने निकलकर आ सकती हैं। इससे पहले कांग्रेस में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर की बैठक में भी इस बारे में चर्चा हुई थी। ये बैठक पार्टी की अध्‍यक्ष सेानिया गांधी ने अपने आवास पर बुलाई थी। आपको बता दें कि कांग्रेस को  इस चुनाव में महज दो सीट ही मिली हैं। वहीं कुछ छोटी पार्टियां सीटों के मामले में कांग्रेस से आगे निकल गई हैं। इस चुनाव में कांग्रेस के करीब 387 प्रत्‍याशियों की जमानत तक जब्‍त हो गई। इस मामले में कांग्रेस पहले नंबर पर रही है।

Related Articles

Back to top button