ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ने मुस्लिमों के लिए जारी की एडवाइजरी

जुमा, शब-ए-बारात और होली एक ही दिन मनाया जाएगा | इसे लेकर उत्तर प्रदेश  की राजधानी लखनऊ  में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने ईदगाह में उलेमा की एक बैठक की, जिसमें इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ने कहा कि जुमा, शब-ए-बारात और होली का एक ही दिन होना इत्तेफाक की बात है | हालांकि, यह तीनों मौके मुसलमानों और हिन्दुओं के लिए एहतिराम और खुशी के होते हैं | ऐसे में मुसलमान जुमे की नमाज़ का विशेष इंतजाम करते हैं | इसी तरह वह अपने रिश्तेदारों की सेहत की दुआ के लिए शब-ए-बारात को कब्रस्तिान जाते हैं |

दरअसल, राजधानी लखनऊ में आफिस सेक्रेटरी अब्दुल लतीफ ने बताया कि होली का त्यौहार देश के दूसरे भाईयों के लिए बहुत खुशी व मसर्रत का होता है | चार साल पहले ऐसा हो चुका है कि जब जुमे के दिन होली का त्यौहार पड़ा था | लतीफ का कहना है कि ऐसे में हम सब एक मिले जुले सामाज में रहते हैं | हम गंगा जमुनी सभ्यता के पैरवी करने वाले हैं | हम सब भाई चारे, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक रवादारी पर अमल करते हैं | इस दौरान हमको चाहिए कि इस बार भी समझदारी से काम लेते हुए अपने कौल व अमल से यह साबित करें कि हम सब अमन पसंद और कानून का एहतिराम करते हैं |

Related Articles

Back to top button