ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

बिजली कर्मियों से दुव्र्यवहार करने पर दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल । मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की जबलपुर में हुई 100 वीं बैठक में तय किया गया कि न्यू पेंशन स्कीम में अब कंपनी का अंशदान बढ़ाकर 10 से 14 प्रतिशत किया जाएगा। वहीं बिजली कर्मियों से मारपीट या दुव्यर्वहार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। संचालक मंडल की बैठक में वितरण कंपनियों के चेयरमेन विवेक पोरवाल, एमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड अनय द्विवेदी, एमडी मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सहित अन्य सदस्यों की शक्तिभवन सभा कक्ष में बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रस्ताव पेश हुए। इसमें कई विकास कार्यों व प्रशासनिक निर्णयों पर सहमति प्रदान की गई।

कई बिंदुओं पर दी सहमति
संचालक मंडल की बैठक में लोक अदालत के दौरान सिविल दायित्व व अधिभार राशि में दी जा रही छूट को अनुमोदित करने, कंपनी द्वारा नियमित आधार पर नियुक्त कार्मिकों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन योजना में कंपनी के अंशदान को 10 प्रतिशत से 14 प्रतिशत करने, मण्डला जिले के बिछिया डिवीजन के अंतर्गत अंजनिया और बिछिया को नया सबडिवीजन बनाने और सतना जिले में रामपुर बघेलान में नया डिवीजन सृजित करने पर सहमति प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button