ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

पुलिस ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, तीन सस्पेंड

आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मांगी रिपोर्ट

इंदौर में बीते शनिवार की देर रात पुलिस ने बीच सड़क एक युवक को अर्धनग्न कर जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने ना केवल उसके सारे कपड़े उतार दिए, बल्कि घसीटकर उसे सड़क किनारे ले गए और फिर लात-घूंसों से पीटने लगे। घटना के वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने हीरानगर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मी जब युवक को पीट रहे थे, उसी वक्त राहगीरों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया। पुलिस कमिश्नर, इंदौर संभाग ने वीडियो के आधार पर जांच कराई और कार्रवाई की जांच में सामने आया कि यह वीडियो एम.आर. 10 के चंद्रगुप्त चैराहे का है। बीते शनिवार रात में पुलिस को एक शराबी के हंगामा मचाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हीरानगर थाने के सिपाही रणवीरसिंह राणा, राजू लाल और चेतन सिसौदिया मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Back to top button