ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
देश

पंजाब फतह के बाद अमृतसर में आप का विक्ट्री रोड शो

अमृतसर  । आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आभार व्यक्त करने के लिए रोड शो में हिस्सा लेने के लिए आज अमृतसर का दौरा कर रहे हैं। आप सुप्रीमो हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ लोकप्रिय जनादेश देने के लिए लोगों को धन्यवाद कहने के लिए अमृतसर में आप  के ‘विक्ट्री’ रोड शो में हिस्सा लेंगे। अमृतसर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मान ने कहा कि पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए वे गुरु साहिब का आशीर्वाद लेंगे। पंजाब के मनोनीत सीएम भगवंत मान ने संगरूर में पत्रकारों से कहा, “हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे। पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे।” अमृतसर की सड़कों और गलियों में मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कटआउट और पोस्टर लगाए हैं।  बता दें कि हालिया नतीजों में पंजाब की 117 विधानसभा सीट में से आप को 92 पर जीत मिली है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी शिरोमणि अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए।

Related Articles

Back to top button