ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

आईपीएल को टक्कर देने नीलामी मॉडल अपनाना होगा : रमीज

राची । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि अगर अगर हम भी नीलामी मॉडल अपनाएं तो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टक्कर दे सकते हैं। रमीज ने कहा कि इसके लिए हमें अभी काफी संपत्ति बनानी होगी जिससे आर्थिक रुप से हम आजाद होकर काम कर सकें। हमारे पास अभी पीएस और आईसीसी से मिली राशि के अलावा कुछ भी नहीं है पर हम अब मॉडल को बदलने पर विचार कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि अगले साल नीलामी के मॉडल में बदलाव किया जाए पर इसके लिए हमें फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ बात करनी होगी।

रमीज ने कहा कि यह पैसों का खेल है। अगर नए मॉडल से पाक क्रिकेट को फायदा होगा तो इससे हमारा दुनिया में सम्मान बढ़ेगा। हमारे पास एक मुख्य आकर्षण पीएसएल है। अगर हम पीएसएल की नीलामी मॉडल को बदल दें और फ्रेंचाइजियों के पर्स को बढ़ा दें तो फिर हम आईपीएल के बराबर ब्रैकेट रख पाएंगे। फिर हम देखेंगे कि पीएसएल छोड़कर आईपीएल कौन खेलने जाता है। रमीज ने यह भी कहा कि अगले साल पीएसएल के मुकाबलों को हम होम (घरेलू मैदान) और अवे मैच (बाहर के मैदान) पर आयोजित करने का भी विचार कर रहे हैं। इस लीग में जो पैसे आएंगे उससे पाक क्रिकेट को ही लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button