ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

इन खिलाड़ियों के नाम सबसे ज्यादा शून्य बनाने का रिकॉर्ड

आईपीएल में दुनियाभर के युवा और अनुभवहीन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलना का मौका मिलता है। यह भविष्य में उनके लिए फायदेमंद साबित होगा। यही खिलाड़ी आगे चल कर इस लीग के स्टार खिलाड़ी बन जाते हैं। टी-20 प्रारूप में सबसे तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज ही स्टार खिलाड़ी बनते हैं। कभी-कभी तेजी से रन बनाने के चक्कर में बल्लेबाज शून्य पर पवेलियन लौट जाते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि आईपीएल में ऐसा कई बार देखने को मिला है।

रायुडू आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से खेल चुके हैं। 2021 सीजन के बाद चेन्नई ने उन्हें रिलीज किया और 2022 मेगा ऑक्शन में फिर से खरीद लिया। वह टीम के सबसे कंसिस्टेंट खिलाड़ी रहे हैं और मध्यक्रम की रीढ़ माने जाते हैं। मुंबई में रायुडू ने एक बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी रोल बखूबी निभाया था।

इन दोनों टीमों के लिए वह मैच फिनिशर का रोल भी निभा चुके हैं। इसी वजह से उन्हें ज्यादा दबाव का सामना करना पड़ता था। आईपीएल में रायुडू ने कुल 164 पारियां खेली हैं। इसमें से वह 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह 12वें नंबर पर हैं। उन्होंने 29.44 की औसत और 127.47 के स्ट्राइक रेट से

अजिंक्य रहाणे का आईपीएल करियर कुछ खास नहीं रहा है। राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरुआती कुछ साल शानदार गुजरने के बाद उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए। दिल्ली में आने के बाद उन्हें नियमित तौर पर प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया और रिप्लेसमेंट के तौर पर ही टीम में आए। रहाणे ने अपने आईपीएल में ज्यादातर ओपनर का रोल ही निभाया है और इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उन्हें इसी रोल के लिए खरीदा है।

इसलिए इसमें कोई हैरानी नहीं कि आईपीएल करियर की 141 पारियों में वे 13 बार शून्य पर पवेलियन लौट चुके हैं। रहाणे ने लीग में 31.52 की औसत और 121.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 3941 रन बनाए हैं। भारत की टी-20 और वनडे टीम से बाहर होने के बाद अब रहाणे को टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया है। हालांकि, वह फिर से आईपीएल खेलते हुए जरूर दिखेंगे।

पार्थिव पटेल यह बाएं हाथ का पूर्व बल्लेबाज आईपीएल में छह टीमों के लिए खेल चुका है। उन्होंने इस लीग में 139 मैच खेले और कई अहम पारियां भी खेलीं। हालांकि, इसी के साथ वह अपने आईपीएल करियर में 13 बार शून्य पर भी आउट हुए। पार्थिव ने अपने आईपीएल करियर में 139 मैचों की 137 पारियों में 22.60 की औसत और 120.78 के स्ट्राइक रेट से कुल 2848 रन बनाए। अभी फिलहाल वह बतौर सपोर्ट स्टाफ मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं।

हरभजन सिंह ने इसी साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। इस दिग्गज स्पिनर ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी तीन बड़ी टीमों से खेला है। भज्जी गेंदबाजी के साथ-साथ लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी से भी कमाल करने में माहिर थे। उन्होंने कई बार टीमों को अपने छक्के-चौके से जिताया।

बल्लेबाजी में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। निचले क्रम में उतरने और डेथ ओवर्स में विपक्षी टीम के सबसे अहम गेंदबाजों को खेलने के कारण 90 पारियों में वह 13 बार शून्य पर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button