ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
व्यापार

सैमसंग ‎फिर से करेगी लैपटाप बाजार में प्रवेश

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग एक बार फिर से भारतीय बाजार में लैपटॉप लाने पर ‎विचार कर रही है। कंपनी ने साल के आ‎खिरी तक लैपटॉप बाजार में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। सैमसंग इंडिया के महाप्रबंधक और कंप्यूटिंग कारोबार के प्रमुख संदीप पोसवाल ने कहा कि उनकी कंपनी अप्रैल में ही लैपटॉप पेश करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में लैपटॉप की मांग को देखते हुए कंपनी फिर से इस कारोबार में कदम रख रही है। पोसवाल ने कहा ‎कि वर्ष 2022 के आ‎खिरी तक हमारी योजना परिचालन वाले इलाकों में दहाई अंक वाली बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की है। हम अपने ग्राहकों को सभी खंडों में लैपटॉप पेश करना चाहते हैं। हम मार्च में इसे लेकर आ रहे हैं। सैमसंग पहले भी लैपटॉप बाजार में सक्रिय थी लेकिन वर्ष 2014 में उसने भारत में लैपटॉप की बिक्री बंद कर दी थी। नवीनतम आईडीसी आंकड़ों के मुताबिक लैपटॉप बाजार महामारी काल में करीब 1.8 गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी फिर से इसमें कदम रख रही है।

Related Articles

Back to top button