ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

31 मार्च तक लक्ष्य पूरे करना सुनिश्चित करें

भोपाल : पोटेटो टिश्यू कल्चर लैब और फ्लोरीकल्चर गार्डन के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवायें। फ्लोरीकल्चर गार्डन के निर्माण में दक्षता और अनुभवी एजेंसी को कार्य दें। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंत्रालय में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा में अधिकारियों को उक्त आशय के निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन योजना में प्रदेश के उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रावधान किये गये हैं। प्रदेश की उद्यानिकी फसलों के उत्पादों का बेहतर विपणन और निर्यात सुनिश्चित करने के लिये विस्तृत कार्य-योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलों के निर्यातकों और निर्यात प्रक्रिया से जुड़े व्यक्तियों की कार्यशाला आयोजित करें। उद्यानिकी किसानों के उत्पादों को अधिक से अधिक निर्यात करने की दिशा में प्रभावी पहल करें।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि चालू वित्तीय सत्र में दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति 31 मार्च तक करना सुनिश्चित करें। उन्होंने “एक जिला-एक उत्पाद” के संबंध में किये गये प्रावधानों और अन्य जानकारी को डिस्प्ले-बार्ड के माध्यम से जिला और तहसील के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त उद्यानिकी श्री ई. रमेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button