ब्रेकिंग
Rohtak Crime News: नेशनल हाइवे-9 पर कार में मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव; पुलिस जांच में जुटी Pepsi Sharma Passes Away: हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की... LNJP Hospital Controversy: नाबालिग से दुष्कर्म के समय कहां थीं नर्सें? महिला आयोग की फटकार के बाद स्... Haryana Chief Secretary Appointment: कौन बनेगा हरियाणा का अगला मुख्य सचिव? सुमिता मिश्रा और सुधीर रा... Kaithal News: कैथल में जींद रोड पर मिला व्यक्ति का शव; अधिक नशे के कारण मौत की आशंका Faridabad Crime News: नीमका जेल में बंदी की आत्महत्या; परिजनों ने जेल डिप्टी पर लगाए प्रताड़ना के गं... Haryana Food Safety: मिलावटखोरों की अब खैर नहीं; हरियाणा में खुलेंगी 8 नई फूड टेस्टिंग लैब, मोबाइल ल... Kurukshetra News: महिला आयोग चेयरपर्सन की टिप्पणी पर भड़का नर्सिंग स्टाफ; सिविल अस्पताल में किया प्रद... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल; 37 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, देखें... MMCH Palamu News: एचआईवी पॉजिटिव महिला ने छिपाई अपनी पहचान, मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद मचा हड़कंप
खेल

RCB आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधे

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आइपीएल 2022 के शुरु होने पहले शादी के बंधन में बंध गए। आरसीबी के इस आलराउंडर ने भारतीय मूल की महिला विनी रमन के साथ सात फेरे लिए। आइपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी और उससे पहले मैक्सवेल ने अपनी गर्लफ्रेंड व मंगेतर विनी के साथ शुक्रवार को एक निजी समारोह में शादी कर ली।

33 साल के मैक्सवेल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की जिसमें वो अपनी पत्नी विनी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और दोनों की ऊंगलियों में अंगूठी नजर आ रही है। उन्होंने इस तस्वीर का कैप्शन देते हुए लिखा कि प्यार पूरा होने की तलाश है और मैं आपको साथ पूर्ण महसूस कर रहा हूं (18-03-22)। इन्होंने एक अन्य तस्वीर भी साझा की जिसमें सादी के बाद मैक्सी और विनी एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद मैक्सवेल को उनकी नई जिंदगी के लिए कई किकेटर्स जैसे की आरोन फिंच, युजवेंद्रा चहल ने बधाई दी। इसके अलावा उनकी आइपीएल टीम आरसीबी ने भी दोनों को बधाई दी। आरसीबी की तरफ से लिखा गया कि आप दोनों एक नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं और इसके लिए दोनों को बधाई।

मैक्सवेल की पत्नी विनी मेलबर्न में एक फार्मासिस्ट हैं और एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दोनों पांच से से अधिक समय से एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों ने फरवरी 2020 में इंगेजमेंट कर ली थी। दोनों की शादी की खबरों ने कुछ दिन पहले सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था जब इनकी शादी का कार्ड जो कि तमिल में छपा हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं अपनी शादी के बाद मैक्सवेल आरसीबी के लिए आइपीएल के 15वें सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे और इस बार टीम की कप्तानी विराट कोहली नहीं बल्कि फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी।

Related Articles

Back to top button