ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
विदेश

अमेरिका को चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना है

बीजिंग | अमेरिका ने 2022 वित्त वर्ष के व्यापक अनुदान विधेयक को कानून में हस्ताक्षर किए। इसे लेकर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की वैदेशिक मामलात समिति के प्रवक्ता ने वक्तव्य जारी किया। प्रवक्ता ने कहा कि इस विधेयक में थाईवान, हांगकांग, तिब्बत, शिनच्यांग आदि चीन से जुड़े कई नकारात्मक धाराएं शामिल हैं। चीन ने कई बार अमेरिका के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया, लेकिन अमेरिका ने इसकी अनदेखी कर 15 मार्च को 2022 वित्त वर्ष के व्यापक अनुदान विधेयक को कानून में हस्ताक्षर किए। यह चीन के राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर नुकसान है और चीन के अंदरूनी मामलों में धृष्टतापूर्वक हस्तक्षेप है। चीन इसका ²ढ़ विरोध करता है।

प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया में सिर्फ एक चीन है। थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अभिन्न भाग है। यह ऐतिहासिक और कानूनी तथ्य है। कोई भी नक्शा जो सही ढंग से थाईवान को चिन्हित करता है, वह उक्त तथ्य पर आधारित है। अमेरिका थाईवान के मानचित्र के बहाने राजनीतिक हेरफेर करता है और एक चीन एक थाईवान का पक्ष लेता है, यह एक चीन की नीति का उल्लंघन है। हांगकांग, तिब्बत और शिनच्यांग से जुड़े मामला चीन के अंदरूनी मामला है। चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने, चीन का विकास रोकने और चीन की सुरक्षा व सामाजिक स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की अमेरिका की कुचेष्टा सफल नहीं होगी।

देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हित की रक्षा में चीन का संकल्प अविचल है। चीन अमेरिका से थाईवान की स्वतंत्रता की कार्रवाई का समर्थन न करने और चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप न करने का आग्रह करता है।

Related Articles

Back to top button