ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi Team India Debut: घरेलू डेब्यू का इंतजार कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मुरल... Shastra Puja Muhurat 2026: विजयादशमी पर कब है शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त? जानिए सही समय, महत्व और रा... Andolan Aur Chunavi Rajniti: आंदोलन से निकले चेहरे क्या राजनीति में दिखाते हैं कमाल? जानिए जेपी आंदो... France Riots & Donald Trump Statement: फ्रांस के हिंसक प्रदर्शनों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा... Tiger Shroff Firing Reaction: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा? Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ...
खेल

लेवर कप टेनिस में युगल जोडीदार के तौर पर उतरेंगे फेडरर और नडाल

लंदन । स्विटजरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेन के रफेल नडाल दोनों लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में युगल मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद से ही पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं, वहीं नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। दोनों ने ही एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे लंदन में 23 से 25 सितंबर तक टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरर ने कहा कि मैं इस साल के अंत में इस प्रतियोगिता के जरिये वापसी की योजना बना रहा हूं। साथ ही कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ युगल खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान इन दोनों की युगल जोड़ी ने जीत दर्ज की थी। नडाल ने कहा कि अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने हैं तो यह हमारे करियर के इस चरण पर एक शानदार अनुभव होगा। यह लेवर कप का पांचवां चरण होगा। गत वर्ष दोनो ने ही इसमें भाग नहीं लिया था।

Related Articles

Back to top button