ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
मध्यप्रदेश

प्रबल इच्छा शक्ति, योग और प्राणायाम से मिलती है ऊर्जा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में संकल्प संस्था के श्री शुभम और श्री वेदांत के साथ गुलमोहर और केसिया के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को युवाओं ने संस्था द्वारा संचालित स्वच्छता, पर्यावरण-संरक्षण और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था ने नगर निगम भोपाल के साथ मिलकर नागरिकों को पौधे वितरित किए हैं। संस्था ब्रेल लिपि वर्कशॉप आयोजित करने के साथ अन्य कौशल प्रशिक्षण भी देती हे। अधिकांश विद्यार्थी भोपाल में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। ये सब अध्ययन के साथ रचनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं। विशेष रूप से पौध-रोपण कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संस्था के कार्यों की सराहना की और संस्था से जुड़े युवाओं के उत्साह को प्रशंसनीय बताया।

मुख्यमंत्री से युवाओं ने की बातचीत

मुख्यमंत्री श्री चौहान को संस्था के सदस्यों ने पौधा भी भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान से जानना चाहा कि आपकी ऊर्जा का राज क्या है? तो मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतिदिन योग और प्राणायाम उन्हें ऊर्जा प्रदान करता है। युवाओं को भी स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रबल इच्छा-शक्ति और कार्य करने की तड़प व्यक्ति को प्रगति पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती है।

Related Articles

Back to top button