ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

रूस हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग यूक्रेन के गोला-बारूद के गोदाम को नष्ट करने के लिए कर रहा

मास्को | रूसी सेना ने किंझल विमानन मिसाइल प्रणाली की मदद से यूक्रेन के सशस्त्र बलों के गोला-बारूद के साथ एक भूमिगत गोदाम को नष्ट कर दिया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि हाइपरसोनिक एरोबॉलिस्टिक मिसाइलों के साथ किंझल विमानन मिसाइल प्रणाली ने शुक्रवार को यूक्रेन के इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में स्थित गोदाम को नष्ट कर दिया।

केएच-47एम2 जिसे ‘डैगर’ के नाम से भी जाना जाता है, एक रूसी परमाणु-सक्षम हाइपरसोनिक एरोबॉलिस्टिक एयर-टू-ग्राउंड मिसाइल है।

इसमें 2,000 किमी से अधिक की रेंज, मैच 10 की गति, और अपनी उड़ान के हर चरण में आक्रामक युद्धाभ्यास करने की क्षमता है।

यह पारंपरिक और परमाणु दोनों प्रकार के हथियार ले जा सकता है और इसे टीयू-22एम3 बमवर्षक या एमआईजी 31 के इंटरसेप्टर से लॉन्च किया जा सकता है।

किंझल ने दिसंबर 2017 में सेवा में प्रवेश किया और इस महीने की शुरूआत में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अनावरण किए गए छह नए रूसी रणनीतिक हथियारों में से एक है।

मंत्रालय ने कहा, “इसके अलावा, रूसी तटीय मिसाइल प्रणाली ‘बैशन’ ने ओडेसा में रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक खुफिया केंद्रों को नष्ट कर दिया है।”

Related Articles

Back to top button