ब्रेकिंग
Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश...
मध्यप्रदेश

ऐशबाग पुलिस ने दबोचे शातिर लूटेरे, मोबाईल चोर

भोपाल। राजधानी की ऐशबाग पुलिस ऐसे बदमाशो को दबोचा है, जो लूट के साथ मोबाईल चोरी की वारदतो को अंजाम देते थे। मिली जानकारी के अनुसार होली वाले दिन इलाके मे गश्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर नवीन नगर पानी की टंकी के पास दो सदिंग्ध युवको को घेराबदीं कर पकडा। पूछताछ मे उनकी पहचान फुरकान पिता अनीस 21 साल ओर फराज खान पिता फरीद खान 21 साल दोनो निवासी हाउसिंगबोर्ड ऐशबाग भोपाल के रुप मे हुई। जब टीम ने उनके पास मौजूद मोबाईलो के बारे मे पूछा तो वो सकपका गये ओर गोलमोल जवाब देने लगे। सदेह होने पर जब उनसे सख्ती से पुछताछ की गई तब उन्होने बताया कि करीब सात दिन पहले उन दोनो ने अशोका गार्डन के पास पार्क से पर्स चोरी किया था, उस पर्स मे मोबाईल फोन एटीएम, आधार कार्ड सहित नगदी रखी थी। आरोपियो ने सामान निकालकर पर्स को रास्ते मे फेक दिया। इसी तरह बदमाशो ने चार दिन पहले नवाब कालोनी गैस राहत अस्पताल से एक महिला से पर्स छीना था, जिसमे मोबाईल ओर नगद रखी थी। पुलिस के अनुसार शकीला पति नाजिम खान (38) नवाब कॉलोनी में रहती हैं। बीती 13 मार्च की रात करीब आठ बजे वह टहलती हुई घर की तरफ जा रही थीं। तभी अज्ञात बाईक सवार दो युवकों ने उनके हाथ में मौजूद पर्स छीन लिया। जिसमें नकदी, मोबाइल सहित जरूरी दस्तावेज रखे थे। आरोपियो से माल जप्त कर वारदाते अशोका गार्डन क्षेत्र की होने के कारण इसकी सूचना अशोका गार्डन पुलिस को दे दी। पुलिस बदमाशो से अन्य वारदातो के बारे मे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button