Breaking
Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार 20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चि... उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी

नौकरी पाने के लिए पत्नी ने की थी रेलकर्मी पति की हत्या

झारखंड की एक अदालत ने शुक्रवार को एक महिला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए पति की हत्या करने का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पश्चिम सिंहभूम जिले की रहने वाली महिला अनीता कुमारी उर्फ अनीता सिंह ने 25 जनवरी 2017 को अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या कर दी थी। जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने अनीता कुमारी को पति की हत्या को दोषी ठहराते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

बताया गया है कि पति की हत्या करने के बाद अनीता ने आत्महत्या दिखाने के लिए शव को छत से लटका दिया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज जांच की तो हत्या में पत्नी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद अनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने कबूला था जुर्म 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि अनीता और राजीव की शादी 2007 में हुई थी, लेकिन दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। इस बीच राजीव को साल 2013 में रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी के रूप में नौकरी लग गई तो पत्नी उसके पास लौट आई। वे अपनी बेटी के साथ चाईबासा में राजीव को आवंटित क्वार्टर में रहते थे। जहां पर अनीता ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान अनीता ने पुलिस को बताया था कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए उसने पति की हत्या की थी।

 

Indore की 531 कालोनियों के रेट जोन बदले, संपत्तिकर और कचरा कर में हुई बढ़ोतरी     |     इंदौर में 169 टेबलों पर कुल 146 राउंड में होगी मतगणना, नेहरू स्टेडियम में होगी काउंटिंग     |     चाइनीज चाकू हवा में लहरा किए किराना व्यापारी के सिर पर 10 वार     |     20 दिन बाद होगी पूरक परीक्षा, लेकिन तैयारियां अब तक अधूरी     |     आगरा जा रहे बेटे को छोड़ने आई मां और छोटे बेटे का पैर फिसला     |     तीन साल में बनकर तैयार होगा नर्मदा नदी पर तीसरा बड़ा पुल, धार जिले से सीधे जुड़ जाएंगे ये इलाके     |     महिला ने दो बच्चाें के साथ जहरीला पदार्थ खाया, महिला की माैत, बच्चे अस्पताल में भर्ती     |     EOW का कारनामा, 6 साल पूर्व ही जुटा ली थी अभय राठौर की संपत्तियों की जानकारी, बाद में दे दी क्लीन चिट     |     उज्‍जैन का पहला पुल..जिस पर लोगाें को धूप-बरसात से बचाने के लिए लगाई जाएगी कैनोपी     |     कैंसर के उपचार के लिए भी धार, झाबुआ, आलीराजपुर से गुजरात पलायन की मजबूरी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें