मध्यप्रदेश
अनाज मंडी में बुलेट से पटाखे फोड़ने के बाद भाजपा नेता और पुलिसकर्मी में झड़प

अनाज मंडी में बुलेट से पटाखे फोड़ने के बाद भाजपा नेता और पुलिसकर्मी में झड़प
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के अनाज मंडी में भाजपा नेता विपिन सिलावट और थाने के एक आरक्षक के बीच विवाद खड़ा हो गया। पुलिस भाजपा नेता को थाने ले आई जिसके बाद 3 नंबरी भाजपाई भी थाने पहुंच गए है।
जानकारी के मुताबिक रावजी बाजार थाना क्षेत्र के छावनी स्तिथ अनाज मंडी में क्रिकेट खेला जा रहा था। तभी यहां बुलेट से एक युवक पटाखे फोड़ रहा था। इसी बीच रावजी बाजार थाने की बिट यहां पहुंची और पटाखे फोड़ने वाले को आड़े हाथ लिया इसी बीच भाजपा नेता विपिन सिलावट का विवाद बिट के आरक्षकों से हो गया था। पुलिस सिलावट को थाने ले आई थी। जिसके बाद दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों का थाने पर जमावड़ा होने लगा। खबर यह भी है की आरक्षक और भाजपा नेता विपिन सिलावट के बीच समझौता हो चुका है।






