ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

CM योगी ने आशा बहुओं को बांटे मोबाइल फोन, कहा- कोविड टीके में दिया महत्वपूर्ण योगदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज 80,000 मोबाइल फोन वितरण अभियान का शुभारंभ किया।  सीएम ने आशा बहुओं की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका आशा बहुओं ने निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज  20 करोड़ कोविड टीके का सुरक्षा कवच देने का अहम पड़ाव पार कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने आशा बहुओं की समस्याओं को दूर करने का काम किया है। 80,000 मोबाइल का वितरण से उन्हें काम करने सुविधा मिलेगी। वहीं सीएम योगी ने 500 रुपए अतिरिक्त मानदेय देने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आज मेडिकल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। हर जिले में  मेडिकल की सुविधा की व्यवस्था की योजना है। कोरोना महामारी में आशा बहुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट का कमा गांव में तेजी से हो रहा है।  भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं पहुंचाने का काम किया है। ऑक्सीजन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर  हो रहा है।

बता दें कि सीएम योगी ने अभी दो दिन पहले रसोइयों और अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने का फैसला किया है। उनके मानदेय में 2000 रुपये और रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया गया है।  इसके अलावा रसोइयों को साल में दो साड़ियां भी देने की घोषणा की है। वहीं सरकार ने  रसोइया को 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की व्यवस्था का प्रावधान किया है।  उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में  30 हजार अनुदेशक है। काफी समय से मानदेय बढ़ाने के लिए धरना दे रहे थे। वहीं अब आशा बहुओं को  स्मार्टफोन देकर डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button