ब्रेकिंग
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली से यूपी-राजस्थान तक जानें मौ... Chittoor Murder Mystery: 'दृश्यम' स्टाइल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, जंगल में ... Europe Protests: फ्रांस से इटली तक भड़का जनसैलाब, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग; क... Post Office RD vs PPF: हर महीने 10,000 की बचत से कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? जानिए दोनों छोटी बचत योज... IND vs NZ: क्राइस्टचर्च में प्रैक्टिस के दौरान गरजा 16 साल के कीवी गेंदबाज का जलवा, वैभव सूर्यवंशी क... Gangster Himanshu Bhau Arrested: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, एफबीआई ... Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार...
देश

अमित शाह ने किए रामलला के दर्शन, कहा- ‘बन रहा राम मंदिर, किसी में दम है तो रोक लो’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामजन्म भूमि परिसर में पौधारोपण किया। जिसके बाद उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए. साथ ही राम मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर निर्माण को लेकर जानकारी भी ली।

इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस जगह पर सालों से संघर्ष हुआ है। हर बार निर्माण का काम शुरू हुआ और ध्वस्त हुआ है। कई लोगों ने राम मंदिर  के लिए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले सरदार पटेल ने सोमनाथ मंदिर का शिलान्यास किया था। 75 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां मंदिर का भूमि पूजन किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस और सपा सरकार ने हमेशा राम मंदिर निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की है

इसके बाद वह बरेली में शाम चार बजे कुतुबखाना चौराहा से पटेल चौक तक रोड शो में शिरकत करेंगे। शाह बरेली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पहले शाम सात बजे उन्होंने पार्टी के नेताओं की एक बैठक बुलायी है। जिसमें वह आगामी चुनाव की रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button