ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
छत्तीसगढ़

आज से हाई कोर्ट में याचिकाओं की सुनवाई शुरू

बिलासपुर। तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सहित सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिकाओं की सुनवाई के अलावा रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में नई याचिका दायर करने का काम भी प्रारंभ हो गया है। सरकारी कार्यालय भी खुल गए हैं। अधिकारी कर्मचारियों के अलावा कामकाज के सिलसिले में आने वाले ग्रामीणों व फरियादियों की भीड़ भी कलेक्टोरेट में नजर आने लगी है।

सरकारी कार्यालयों में गुस्र्वार की शाम से ही सन्नाटा पसर गया था। अधिकांश कर्मचारी भोजनावकाश के बाद कार्यालय छोड़ दिए थे। शहर से बाहर त्योहार मनाने जाने वाले इसमें शामिल थे। तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा कर्मियों के हवाले कार्यालयों को कर दिया गया था। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही सरकारी कार्यालयों में चहल पहल दिखाई देने लगी थी। सफाई कर्मचारी भी तय समय पर साफ सफाई करते नजर आए।

कलेक्टोरेट परिसर स्थित कलेक्टर कार्यालय के अलावा पुरानी व न्यू कंपोजिट बिल्डिंग में कुछ ज्यादा ही चहल पहल दिखाई देने लगी है। कामकाज के सिलसिले में लोगों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। जिला पंजीयक कार्यालय में जमीन खरीदी बिक्री करने वाले भी नजर आने लगे हैं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट परिसर में भी तीन दिनों बाद चहल पहल दिखाई दे रही है। न्यायालयीन अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा वकीलों व प्रकरणों के सिलसिले में याचिकाकर्ताओं और प्रमुख पक्षकारों की भीड़ भी जुटने लगी है। सोमवार से हाई कोर्ट खुलने के कारण रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय ने रविवार को ही काजलिस्ट जारी कर दिया था। काजलिस्ट के अनुसार तीन डिवीजन बेंच व 12 सिंगल बंेच में प्रकरणों की लिस्टिंग की गई है। इसी के अनुसार सुनवाई भी प्रारंभ हो गई है।

Related Articles

Back to top button