ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि... Weather Update Today: यूपी-बिहार और एमपी में बारिश के आसार; राजस्थान में भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें... Nagpur Fire News: नागपुर में आग का तांडव; गोदाम में भीषण आग से 400 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख, करोड... India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ...
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सहोदरा माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की

रायपुर :  नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गत दिवस भंडारपुरी में सहोदरा माता झांकी दर्शन मेला में पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज की मांग पर पूजा स्थल के जीर्णाेद्धार के लिए 05 लाख रूपये देने की घोषणा की।

 भंडारपुरी में सहोदरा माता झांकी दर्शन मेला
मेले में मंत्री डॉ. डहरिया ने बाबा गुरु घासीदास जी द्वारा स्वयं धारण किए हुए कंठी माला व चरण खड़ाऊ तथा माता सहोदरा द्वारा जलाया गया ज्योति कलश, गद्दी आसन का दर्शन कर पूजा- अर्चना की। इस मौके पर डॉ. डहरिया ने सहोदरा माता के वंशजगण ’देवान परिवार के सदस्यों’ तथा समाज के कार्यकर्ताओं को साल, श्रीफल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गुरू घासीदास जी की सुपुत्री सहोदरा माता के पावन धाम डुम्हा भंडारपुरी में दो दिवसीय झांकी दर्शन मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।

दो दिवसीय झांकी दर्शन मेला
कार्यक्रम में गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के महासचिव डॉ. जे.आर.  सोनी, सुंदरलाल जोगी, डी.एस. पात्रे, चेतन चंदेल, जी .आर. बाघमारे, पं. अंजोर दास बंजारे, आरंग जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, ग्राम की सरपंच श्रीमती कांति धु्रव, उप सरपंच लक्ष्मण देवान, आयोजन समिति की ओर से पवन कुर्रे, संजय कुर्रे, प्राणदास देवान, अमित देवान, दिनेश चेलक, सुखचंद सतनामी, जितेंद्र राय, दीवाकर भास्कर, मिथिलेश देवान, श्रीमती बिंदिया रानी कुर्रे, चंपा कुर्रे सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण व समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button