ब्रेकिंग
Jabalpur Politics: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद जबलपुर में 'बगावत' के सुर, विवेक तन्खा ने उठाए वि... Sagar Water Supply News: सागर-मकरोनिया में टाटा प्रोजेक्ट्स की विदाई, अब नगर निगम खुद संभालेगा पानी ... Shahdol Anganwadi Recruitment 2026: शहडोल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 13... Balaghat Fire News: राघोटोला पंप हाउस में लगी भीषण आग, 150 करोड़ की सिंचाई परियोजना को करोड़ों का नुकस... Chhatarpur News: CM मोहन यादव के विकास कार्यों की शिलापट्टिकाएं कबाड़ में मिलीं, प्रशासनिक अमले में ह... Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 21 दिन बाद गहने लेकर भागी पत्नी, इंस्टाग्राम पर पति को दे रही 'डेथ व... Indore News: अस्पताल का भवन नहीं, फिर भी सालों से हो रहे तबादले! खजराना सिविल अस्पताल का अजीबोगरीब म... FIFA World Cup 2026 Round of 32: सेनेगल के खिलाफ बेल्जियम का ऐतिहासिक कमबैक, राउंड ऑफ 16 में बनाई जग... Welcome 3 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ हुई हिट! बजट वसूलने के बाद अब 100 करोड़ नेट कलेक्शन की ओर बढ़ी... Vastu Shastra: घर में आईना लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगा धन और सुख-समृद्धि का लाभ
खेल

जसप्रीत बुमराह और डेवाल्ड ब्रेविस के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी पर दांव लगाया है जिसकी बल्लेबाजी में मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स की झलक दिखती है। वैसे ही शॉट्स, छक्के लगाने का वही अंदाज। अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी धमक दिखाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इस खिलाड़ी को मुंबई ने आईपीएल 2022 ऑक्शन में 3 करोड़ में खरीदा। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस खिलाड़ी में जबर्दस्त टैलेंट है लेकिन ब्रेविस की प्रतिभा का टेस्ट सोमवार को मुंबई इंडियंस के नेट सेशन में हुआ। मुंबई इंडियंस के इस नेट सेशन में ब्रेविस की टक्कर जसप्रीत बुमराह से हुई।

जसप्रीत बुमराह सोमवार को नेट्स पर जबर्दस्त लय में गेंदबाजी करते दिखे। पहले उनका सामना काइरन पोलार्ड ने किया और इसके जब उनका बल्लेबाजी सेशन खत्म हो गया तो उसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस नेट्स पर गए। ब्रेविस पहले थोड़ा नर्वस दिखाई दिए लेकिन इसके बाद उन्होंने बुमराह की गेंदों पर कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे गेंदबाजों का भी सामना किया और गेंद उनके बल्ले के बीचों-बीच लगती दिखी।

डेवाल्ड ब्रेविस ने अबतक 9 टी20 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 25।87 की औसत से 207 रन बनाए हैं। ब्रेविस का स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का है और अबतक उन्होंने 9 छक्के, 18 चौके लगाए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस के ये आंकड़े कुछ खास नहीं लेकिन जरा अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन पर भी एक नजर डालिए। ब्रेविस इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। ब्रेविस ने 84 से ज्यादा की औसत से 506 रन बनाए थे। ब्रेविस के बल्ले से टूर्नामेंट में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए।

Related Articles

Back to top button