ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
मनोरंजन

200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर रफतार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन इतना जानदार कलेक्शन किया कि यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई। 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार और उनके पलायन की कहानी को दर्शाने वाली इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं।

फिल्म की कमाई में लगातार इजाफा हुआ है, लेकिन सोमवार की कमाई में 50 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। जी स्टूडियो के एक ट्विटर पोस्ट के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 11 दिन में दुनियाभर में 206।10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 13।75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिसमें से 12।40 करोड़ रुपये केवल भारत में कलेक्शन किया गया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 206।10 करोड़ रुपये हो गई है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर सेंसेशनल बन चुकी है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने इतनी शानदार कमाई की है कि ये फिल्म महामारी के बाद सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। भारत में फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 179।85 करोड़ रुपये है। फिल्म के भारतीय कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 19।15, शनिवार को 24।80 ,रविवार को 26।20 और सोमवार को 12।20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद मेकर्स को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म जब तक सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, तब तक फिल्म की कमाई में इजाफा ही होने वाला है। कहा ये भी जा रहा है सिनेमाघरों के बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज किया जाएगा, ताकि फिल्म तक हर किसी की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button