ब्रेकिंग
Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,...
मध्यप्रदेश

एसपी ने ऑफिस में लगाई बदमाशों की क्लास, फिर तख्ती पकड़ा कर शहर में निकाला जुलूस, लिखी थी यह बातें…

छतरपुर। सीएम शिवराज मामा की एमपी पुलिस एक्शन मोड में है। सीएम के गुंडा-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए खुली छूट के बाद प्रदेश की पुलिस अपराधियों को अलग-अलग तरह से सबक सीखा रही है।

इसी कड़ी में छतरपुर में पुलिस ने विभिन्न अपराधों में लिप्त करीब 35 लोगों के हाथों में तख्ती पकड़ा कर शहर में जुलूस निकाला। इनकी तख्ती पर लिखा था कि हम अब अपराध नहीं करेंगे, अपराध को छोड़ देंगे। इस तरीके का स्लोगन लिखकर हाथों में तख्ती लेकर शहर की सड़कों और चौराहों पर अपराधियों को घुमाते पुलिस नजर आई। इसके बाद सभी बदमाशों की एसपी कार्यालय में एसपी सचिन शर्मा ने क्लास लगाई। सभी से एक-एक कर यह पूछा गया कि कौन-कौन से अपराध और किस पर कितने अपराध दर्ज है। साथ ही एसपी सचिन शर्मा ने अपराध में लिप्त सभी बदमाशों से यह कहलवाया कि अपराध की दुनिया को छोड़ देंगे। किसी भी प्रकार का अपराध अब नहीं करेंगे।

इस तरह छतरपुर पुलिस द्वारा अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की अनोखी क्लास लगाई। साथ ही यह भी कहा गया कि अगर आगे से कोई अपराध करते है तो संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। अपराध में लिप्त इन युवकों को सबसे पहले सिटी कोतवाली थाना बुलाया गया। वहां एकत्र होने के बाद उनके हाथों में तख्ती दी गई और पूरे शहर में जुलूस निकाला गया। इसके बाद एसपी कार्यालय में एसपी ने सभी अपराधियों की क्लास ली।

Related Articles

Back to top button