ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
खेल

ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में एंट्री

महिला वर्ल्ड कप का 23वां मैच बारिश की वजह से धुल गया। वेलिंग्टन में हुई बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया गया। इस मैच के धुलने की वजह से महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की एंट्री हो चुकी है। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बड़ी मुसीबत में फंस गई है। इस मैच का नतीजा नहीं आना किसी भी तरह से मिताली राज की टीम के हक में नहीं है।

वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका का मैच बारिश से धुलना क्यों टीम इंडिया के लिए झटके की तरह है ये आगे पढ़िए लेकिन पहले ये जानिए कि महिला वर्ल्ड कप की अंक तालिका की क्या स्थिति है। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम सभी 6 मैच जीतकर पहले नंबर पर है। साउथ अफ्रीका के 6 मैच में 9 अंक हैं। वहीं वेस्टइंडीज के 7 मैचों में 7 अंक हैं। इंग्लैंड भी सेमीफाइनल की रेस में पूरी तरह बना हुआ है, उसके भी 6 मैचों में 6 अंक हैं और वो चौथे नंबर पर पहुंच गया है। भारतीय टीम 6 मैचों में 6 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मैच बारिश में धुलना टीम इंडिया के लिए झटके की वजह इसलिए है क्योंकि अब उसे हर हाल में अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा। इंग्लैंड के साथ भी यही स्थिति रहेगी। लेकिन बड़ी बात ये है कि इंग्लैंड को अपना आखिरी लीग मैच कमजोर बांग्लादेश से भिड़ना है। वहीं भारत को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। साउथ अफ्रीका मजबूत टीम है और अगर टीम इंडिया उससे हार गई तो उसका टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा। अगर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मैच पूरा खेला जाता तो मुमकिन है उसमें विंडीज टीम हार जाती। साउथ अफ्रीका की फॉर्म शानदार है और वेस्टइंडीज काफी खराब क्रिकेट खेल रही थी। वेस्टइंडीज के हारने से उसके 6 ही अंक रहते और अगर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से आखिरी लीग मैच हारती, तो भी नेट रनरेट के आधार पर वो सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अब मिताली राज की टीम को हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा।भारत को आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। साउथ अफ्रीका से 28 मार्च को टक्कर होगी। ये मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा

Related Articles

Back to top button