ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में फिर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक में राष्ट्रीय कीर्तिमान रचने के बाद पहली बार किसी कंपटीशन में खेल रहे अविनाश साबले ने बुधवार को त्रिवेंद्रम में खेली गई इंडियन ग्रांप्री-2 में एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड रच दिया। उन्होंने 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8.16.21 मिनट का समय निकाल 1.91 सेकेंड का अपने नए कीर्तिमान में सुधार किया।टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने 61.39 मीटर चक्का फेंक कर स्वर्ण जीता। पुरुषों की इस इवेंट में हरियाणा के प्रशांत मलिक 54.18 मीटर के साथ स्वर्ण जीते।अविनाश ने टोक्यो में 8.18.12 मिनट का समय निकाला था, बावजूद इसके पहली हीट से आगे नहीं बढ़ पाए थे। उनसे पीछे हरियाणा के शंकर लाल (8.36.37 मिनट) रहे। महिलाओं की इसी इवेंट में यूपी की पारुल चौधरी ने 9.38.29 मिनट के समय के साथ स्वर्ण जीता।

Related Articles

Back to top button