ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

फीस नहीं दी तो परीक्षा में नहीं बैठाया, 150 छात्राओं के पेरेंट्स थाने पहुंचे

इंदौर | में एक गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल पर 150 छात्राओं के पेरेंट्स ने FIR दर्ज कराई हैं। मामला क्लाथ मार्केट के वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकंडरी का है। प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने 8 छात्राओं को ऑनलाइन क्लास अटैंड नहीं करने दी। एग्जाम में भी बैठने नहीं दिया। पेरेंटस जब हर जगह शिकायत करके हार गए तो उन्होंने CM हेल्पलाइन में शिकायत की थी। जिसके बाद छत्रीपुरा थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

राजेश बालोदिया ने बताया कि मेरी बेटी वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल, राजमोहल्ला में कक्षा 11वीं में पढ़ रही हैं। यहां आभा जौहरी प्रिंसिपल हैं। जुलाई 2021 में स्कूल खुलने के बाद स्कूल में ऑनलाइन क्लास शुरू की गई। सभी पेंरेट्स से शुरुआत में फीस जमा कराने की बात कही गई। हमने कहा था कि कोरोना के बाद से कोर्ट ने यह कहा था कि स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस नहीं ले सकेगा। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अन्य सभी फीस को मिलाकर ट्यूशन फीस बनाकर एक साथ हमसे पूरी फीस वसूल की। इसका हम सभी विरोध कर रहे थे। लंबे समय से हमने कमिश्नर से लेकर सभी अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी जब कोई रास्ता नहीं मिला तो सभी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। अब जाकर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

थाना प्रभारी पवन सिंघल का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी की जांच के बाद पुलिस को FIR दर्ज करने का आवेदन मिला है। इस पूरे घटनाक्रम में 8 बच्चों के पेरेंट्स ने केस दर्ज कराया है। इन छात्राओं को स्कूल प्रबंधक ने फीस ना भरने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं के परिजनों का कहना था कि वह जुलाई 2021 से लड़ाई लड़ रहे हैं । कई बार संभाग आयुक्त से लेकर सभी अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं जिसके बाद 29 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले में जांच के बाद पुलिस को प्रतिवेदन भेजा था। लेकिन पुलिस ने 4 माह बाद इस मामले में FIR दर्ज की है। इस सरकारी लेटलतीफी के चलते उनके बच्चों का भविष्य खराब हो चुका है।

हाईकोर्ट जबलपुर और मप्र शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के बावजूद शिक्षण शुल्क नहीं मिलने से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन क्लास में बैठने नहीं दिया। किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित किया जाना जुवेनाइल जस्टिस एक्ट का उल्लंघन है ।

Related Articles

Back to top button