Breaking
कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह

सगे फूफा ने लूटी भतीजी की आबरू, इस वजह से घर के बुजुर्ग रहे शांत; अब मिला न्याय

किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ तो उसने फूफा की शिकायत दादा-दादी से की, लेकिन उन्होंने शांत रहने के लिए कह दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

आगरा में कोर्ट ने भतीजी से दुष्कर्म के आरोपी उसके फूफा मोहन सिंह को दोषी पाया। यह सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने उसे 10 साल कठोर कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

ताजगंज थाने में महिला ने केस दर्ज कराया था।

ये है मामला

आरोप लगाया कि 10 मई 2013 को वह पति के साथ खेरागढ़ क्षेत्र में अपने मायके गई थी। उस दिन घर पर 11 साल की बेटी, सास, ससुर थे। रात करीब 11 बजे बेटी का फूफा घर पर आया। खाना खाने के बाद फूफा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि शिकायत करने पर जान से मार देगा। दूसरे दिन सुबह किशोरी ने सास-ससुर को दुष्कर्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भी किसी को घटना के बारे में बताने से मना कर दिया।

बेटी ने सुनाई आपबीती

12 मई 2013 को वह मायके से लौटी तो उसे बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद सास, ससुर ने मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बनाया। फिर भी 14 मई 2013 को ताजगंज में केस दर्ज कराया। पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपपत्र दाखिल किया।

कोर्ट ने सुनाई सजा

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट परवेज अख्तर ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य और एडीजीसी सुभाष गिरी, विनोद कुमार राजपूत के तर्क के आधार पर आरोपी को दोषी माना। उसे 10 वर्ष कठोर कारावास के साथ 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट ने पीड़िता को प्रतिकर दिलाने के आदेश की प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी भेजने के आदेश किए।

 

कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें