ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह...
मध्यप्रदेश

बड़े भाई की हत्याः आपसी विवाद में छोटे भाई ने चाकू से हमलाकर उतारा मौत के घाट, आज ही गुजरात से मजदूरी कर लौटा था, इधर ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

धार/ डिंडोरी। धार जिले के मनावर में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इंदरसिंह गुजरात से मजदूरी करके आज ही सुबह अपने घर आया था. वह बेटी का बच्चा होने की खुशी के कारण बच्चे को खाने का सामान दिलाने मेन रोड पर एक किराने की दुकान पर ले गया, तभी पीछे से आरोपी छोटा भाई मगन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. घटना की जानकारी लगते ही टीआई मौके पर बल लेकर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गए. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर

इधर डिंडौरी के पलकी गांव में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button