ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
उत्तरप्रदेश

गाजीपुर में लाइनमैन की हत्या कर आंखें भी फोड़ीं

गाजीपुर । यूपी के गाजीपुर में क्षेत्र के मढ़ई गांव में सिर कूंचकर प्राइवेट लाइनमैन की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसकी आंखें भी फोड़ दीं। इसके बाद शव को घसीटकर घर के बाहर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत और लहूलुहान शव देखा तो हड़कंप मच गया। मढ़ई गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश चौहान पृथ्वीपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन थे। शुक्रवार रात 10 बजे उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल कर कनेक्शन ठीक कराने के लिए बुलाया। वह घर से निकला लेकिन रात में नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव घर से एक किमी दूर खजुरगांव मठिया गांव में एक महिला की झोपड़ी के बाहर मिला। सिर को ईंट से कूंचा गया था। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। आंख व नाक से भी खून निकल रहा था। मौके पर साइकिल, चप्पल और बिजली कनेक्शन ठीक करने के उपकरण पड़े थे। सूचना पर एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस भी हत्याकांड को आशनाई से जोड़ कर देख रही है। पिता दूधनाथ चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में लिया है।

Related Articles

Back to top button