ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

अरुण जेटली के बेटे की PM मोदी से अपील- आप देश के लिए बाहर गए हैं, रद्द न करें दौरा

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात से जेटली के परिवार से बात की और अपनी संवेदना प्रकट की। इस दौरान जेटली की पत्नी एवं पुत्र ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया। मोदी राजकीय यात्रा पर यूएई में हैं।

जानकारी के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान अरुण जेटली के बेटे रोहन ने मोदी से कहा कि आप देश को आगे बढ़ाने के लिए बाहर गए हैं, इसलिए हो सके तो अपना दौरा रद्द न करें। उन्होंने कहा कि देश सबसे पहले है इसलिए आप अपनी यात्रा पूरी करें उसके बाद ही भारत वापस लौटें।

जेटली के निधन के बाद पीएम ने ट्वीट कर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जेटली महान राजनीतिक पुरोधा, विशाल शख्सियत और न्याय जगत की जानी-मानी हस्ती थे।  उन्होंने भारत की राजनीति में कई योगदान दिए, उनका निधन बेहद दुखदायी है। पीएम ने कहा कि उन्होंने अरुण जेटली की पत्नी संगीता और उनके बेटे रोशन से बात की है और दुख जताया है।

PunjabKesari

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि  जेटली को समाज का हर तबका पसंद करता था। वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे। अरुण जेटली जी के जाने से मैंने अपना एक मूल्यवान मित्र खो दिया, जिन्हें दशकों से जानने का मुझे सौभाग्य प्राप्त था। उनमें मुद्दों को लेकर जो अंतर्दृष्टि और चीजों की समझ थी, वह विरले ही किसी में देखने को मिलती है। उन्होंने जीवन को भरपूर जिया और हम सभी के दिलों में अनगिनत खुशी के लम्हे छोड़ गये! हम उन्हें याद करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button