ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
बिहार

हजारीबाग में CRPF और पुलिस की छापेमारी में 3 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले में CRPF और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में, तीन नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कुछ नक्सली अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब रहे। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। रविवार रात सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान, भाकपा (माओवादी) से अलग हुए समूह ‘तृत्य प्रस्तुति कमेटी’ के तीन नक्सलियों को गिद्दी पुलिस थाना क्षेत्र के खपिया गांव से गिरफ्तार किया गया है। तीनों नक्सलियों की पहचान मुन्नी लाल महतो उर्फ ​​धर्मेंद्र, राहुल गंजू उर्फ ​​सोरेन और महेंद्र गंजू उर्फ ​​पल्टा के रूप में हुई है।

इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज रतन छोटे ने बताया कि, “उनके पास से एक देशी सेमी-कार्बाइन, दस कारतूस, दो देशी रिवाल्वर और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि, “गिरफ्तार किये गये नक्सली जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों समेत कुल 45 मामलों में शामिल थे।” हमें गुप्त सूचना मिली थी कि, गिद्दी थाना क्षेत्र के खपिया गांव नक्सलियों की एक्टिविटी बढ़ गई है, इसी नक्सली दस्ते ने बीते 2 मार्च को सीसीएल रैलीगढ़ी कोलियारी क्षेत्र में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद हजारीबाग पुलिस और सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में यह अभियान चलाया गया।

Related Articles

Back to top button